ओम्बड्स का कार्यालय (Hindi)

उचित रूप से व्‍यवसाय करना

हमारे कर्मचारियों, ग्राहकों, आपूर्तिकर्ताओं और अन्‍य ईटन सहभागियों के पास कार्य-संबंधित प्रश्‍नों या चिंताओं का समाधान करने वाला संसाधन है – ईटन का ओम्बड्स कार्यालय।   

स्वतंत्र और निष्‍पक्ष ओम्बड्स  के साथ संपूर्ण रूप से गोपनीय तथा आपसी वार्तालाप किसी मुद्दे की प्रकृति और विस्‍तार, उसका समाधान करने वाले विभिन्‍न विकल्‍पों के पक्ष-विपक्ष, और उसे आगे ले जाने के दृष्टिकोण को निर्धारित करने में मदद करते हैं। उपयुक्त रिपोर्टिंग चैनलों (जैसे लाइन मॅनेजमेंट, मानव संसाधन या ईटन के ग्लोबल नैतिकता कार्यालय) के माध्‍यम से कार्यवाही करने के निर्णय को व्‍यक्ति के ऊपर छोड़ दिया गया है। ओम्बड्स केवल स्‍पष्ट अनुमति दिए जाने पर ही कार्यवाही करेगा।


ओम्बड्स निम्‍न करेगा:

  • मुद्दों को सुनेगा
  • जानकारी को गोपनीय रखेगा
  • सभी व्‍यक्तियों के प्रति निष्‍पक्ष रहेगा
  • मुद्दों को स्‍पष्ट करने में सहायता करेगा
  • समाधान विकल्‍पों को पहचानने और उनका मूल्‍यांकन करने में सहायता करेगा
  • सूचना और कोचिंग उपलब्‍ध करवाएगा
  • निष्‍पक्षता, ईटन के मूल्‍यों और कानून के संगत परिणाम प्राप्त करवाने में मदद करेगा
  • अनौपचारिक मध्यस्थता और शटल कूटनीति की पेशकश करेगा
  • पूर्व चेतावनी प्रणाली के रूप में काम और कार्य स्थल मुद्दों के रूझान की पहचान करेगा
  • उन बदलावों की पहचान करेगा जो मुद्दों को दोबारा उठने से बचाते हैं 


ओम्बड्स निम्‍न नहीं करेगा:

  • गोपनीयता भंग नहीं करेगा
  • किसी का पक्ष नहीं लेगा
  • औपचारिकता या गहराई से जांच-पड़ताल नहीं करेगा
  • नीति निर्धारित नहीं करेगा
  • प्रबंधन निर्णय नहीं लेगा
  • औपचारिक चैनलों का स्‍थानापन्‍न नहीं करेगा
  • ईटन कॉर्पोरेशन के लिए नोटिस के एजेंट के रूप में कार्य नहीं करेगा